spot_img

Palghar: महाराष्ट्र : पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

पालघर :(Palghar) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस (Police in Maharashtra’s Palghar district) ने विरार के एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 27 वर्षीय पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का शव दंपति के विरार स्थित फ्लैट में 30 जनवरी को मिला था। पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला घोंटने की वजह से महिला की मौत हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘मौत के कारण के खुलासे के बाद विरार थाने में महिला के पति (30) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।’’

अधिकारी ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles