spot_img

Palghar : महिला का मिला शव

पालघर : पालघर के वसई इलाके में एक महिला की क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। फ्लैट के रूम को जांच के लिए पुलिस ने सील कर दिया है और शव के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही पूछताछ के लिए महिला के पति की तलाश की जा रही है। मामले की जांच माणिकपुर पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि वसई इलाके की एक बिल्डिंग के फ्लैट से अजीब सी दुर्गंध आने की शिकायत मिली। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई ज़बाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम बाहर धक्का देते हुए दरवाजा तोड़ अंदर घुसी। वहां इतनी दुर्गंध आ रही थी कि सांस तक लेना भारी हो रहा था और बिस्तर पर एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। मौत के काफी दिन बीत जाने के चलते बॉडी डिक्पोज होने लगी थी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव साड़ी से लिपटा हुआ था जिसका एक सिरा उसके गले तो दूसरा सिरा पंखे से बंधा हुआ था। महिला की पहचान मुमताज काजी (28) के रूप में हुई।

मृतका के शव पर कोई बाहरी जख्म के निशान नहीं मिले है। इसके आधार पर पुलिस इसे आत्म हत्या मान

रही है। हालांकि वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles