spot_img

North 24 Parganas : पत्नी की हत्या के बाद डॉक्टर ने थाने किया सरेंडर

उत्तर 24 परगना : उत्तर 24 परगना जिले के बागदा ब्लॉक के हेलेंचा में अपनी पत्नी की हत्या के बाद रविवार को एक डाक्टर ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित डाक्टर का नाम अरिंदम बाला है। वे एसएसकेएम अस्पताल से एमडी कर रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के नीलगंज की निवासी रत्नात्मा दे से तकरीबन दो वर्ष पहले अरिंदम का विवाह हुआ था। शादी के बाद अरिंदम और रत्नात्मा के बीच झगड़े शुरू हो गए। अशांति के कारण रत्नात्मा अपने मायके चली गई थी।

शनिवार रात अरिंदम बाला अपनी पत्नी रत्नात्मा को घर वापस लाए थे। अरिंदम अपने भाई और पिता से खाने के लिए कहकर ऊपर चले गए। तब परिजनों को कुछ महसूस नहीं हुआ। रविवार सुबह अरिंदम दूसरी मंजिल से नीचे आए और अपने पिता और भाई को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद ही बगदा थाने जाकर सरेंडर कर दिया। बगदा थाने के ओसी और पुलिस मौके पर गये। प्राथमिक तौर पर पुलिस का अनुमान है परिवारिक अशांति के कारण रत्नात्मा की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles