spot_img

Noida: बस में बिना टिकट मिले सात यात्री, परिचालक बर्खास्त

Noida

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नोएडा :(Noida)
फिरोजाबाद से नोएडा आ रही एक बस (A bus coming from Firozabad to Noida) में सात यात्री बिना टिकट पाए गए। रोडवेज अधिकारियों ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए संविदा पर तैनात परिचालक को बर्खास्त कर दिया है, जबकि चालक को छुट्टी पर भेजा गया है।

नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि सुदूर क्षेत्रों से आने वाली बसों में यह जांच की जा रही है कि चालक-परिचालक आपसी मिलीभगत से कहीं बिना टिकट के यात्री तो नहीं ढो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके तहत फिरोजाबाद जनपद से नोएडा आ रही बस को टप्पल के पास रोका गया तो सात यात्री बिना टिकट पाए गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बस के परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि चालक को छुट्टी पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिल रही है कि रात के समय चलने वाली बसों के चालक और परिचालक विभाग के साथ धोखाधड़ी कर यात्रियों से पैसे ले लेते हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं देते हैं।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई : (Mumbai) सुपरस्टार राम चरण (Superstar Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज...

Explore our articles