Home latest Noida : नोएडा की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगी, कोई हताहत...

Noida : नोएडा की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

0
107
Noida: A huge fire broke out in Noida's textile factory, no casualties

नोएडा: (Noida) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा स्थित कपड़े की एक ‘एक्सपोर्ट फैक्ट्री’ के भूतल में बीती रात को भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र के बी- 144 सेक्टर- 10 स्थित एएमपीएम फैशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के भूतल में बीती रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।