spot_img
HomelatestNimbahera : 25 मई से तपेगी पृथ्वी, नौतपा काल पर टिका है...

Nimbahera : 25 मई से तपेगी पृथ्वी, नौतपा काल पर टिका है सालभर की वर्षा का अनुमान

निंबाहेड़ा : भारतीय ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। इस बार नौतपा 25 मई 2023 से शुरू हो रहा है, जो 8 जून तक तक रहेगा।

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करता तो इसका प्रभाव न केवल राशियों पर पड़ता है, बल्कि वातावरण, देश और दुनिया में चल रही गतिविधियों पर भी पड़ता है। ज्योतिषाचार्य तिवारी बताते हैं कि ज्येष्ठ मास में सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करेंगे, जिससे नौ दिन का नौतपा शुरू हो जाएगा। शास्त्र के दृष्टिकोण से नौतपा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। सूर्यदेव इस नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करेंगे और शुरुआत के नौ दिन बहुत ही तेज गर्मी रहेगी।

2023 में नौतपा कब से कब तक

डॉ तिवारी ने बताया कि इस बार सूर्य देव 25 मई गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र में रहने की अवधि 15 दिन की है। ऐसे में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेंगे।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और शीतलता के कारक ग्रह हैं। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से वातावरन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस दौरान पृथ्वी को पूर्ण रूप से शीतलता नहीं मिलती है और तपमान में सर्वाधिक बढ़ोतरी हो जाती है। नौतपा का वर्णन श्रीमद्भगवद्गीता में भी किया गया है।

नौतपा से जुड़ा वैज्ञानिक आधार

ज्योतिषाचार्य तिवारी ने बताया कि नौतपा को न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। विज्ञान में भी बताया गया है कि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होती है। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण समुद्री लहरों की अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिससे तटीय क्षेत्रों में बारिश और तूफान की संभावना बढ़ जाती है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर