spot_img
Home Chamba New Tehri : पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

New Tehri : पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

0
223

नई टिहरी : टिहरी के पुलिस लाइन चंबा में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को पब्लिक का धन जमा कराने वाली फाइनेंस कंपनियों की जांच करने के आदेश दिए। एसएसपी ने इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों की परेशानियों को भी सुना। इसके संबंध में उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कर्मचारियों की परेशानियों के समाधान के निर्देश दिए। गोष्ठी में आगामी 25 जून होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। लंबित जांचों व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में एसआई दीपक रावत, एसआई महिला बरसा रमोला, कुंदन सिंह, देवेंद्र, दीपा, अनिल कुमार, निशांत रमोला, भजनपाल, राकेश, गीता, गोताखोत महेंद्र, गोताखोर पीयूष चौहान को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।