spot_img

New Jalpaiguri: एनजेपी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

न्यू जलपाईगुड़ी:(New Jalpaiguri) न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (NJP-Patna Vande Bharat) ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इस एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया।

हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस की व्यावसायिक यात्रा गुरुवार 14 मार्च से शुरू होगी। हावड़ा और गुवाहाटी के बाद अब एनजेपी से वंदे भारत ट्रेन के जरिए अब पटना भी जुड़ गया है।

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे सूत्रों के मुताबिक गुरुवार से ट्रेन सुबह 5:15 बजे एनजेपी से रवाना होगी और दोपहर 12:10 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 1 एक बजे पटना से रवाना होगी और रात 8 बजे एनजेपी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन किशनगंज और कटिहार में रुकेगी। सेमी हाईस्पीड ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिन चलेगी।

Explore our articles