spot_img

New Delhi : पत्नी ने मायके से आने से किया इनकार तो पुत्र का किया अपहरण

अपहरणकर्ता की चलाई गोली से राहगीर घायल

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के संग मिलकर अपने 3 साल के बेटे को अगवा कर लिया। विरोध करने पर उसने फायरिंग कर दी। इसमें एक राहगीर लड़का घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्वी जिले की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार मेरठ के रहने वाले इस व्यक्ति की दूसरी शादी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में वर्ष 2015 हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा 7 साल का है और दूसरा तीन साल का है। पिछले 3 सालों से दम्पति के बीच मनमुटाव चल रहा है, जिसकी वजह घर में झगड़ा होने लगा। इससे परेशान होकर पत्नी बच्चों को लेकर लक्ष्मी नगर अपने मायके आ गई।

पति लगातार उसे घर लौटने के लिए कह रहा था लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि पति मंगलवार रात तकरीबन 11 बजे अपने भाई, पिता और 5 हथियारबंद साथियों के संग पहुंचा। आरोप है कि घर में घुसते ही पति ने पत्नी के साथ गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी और छोटे बेटे को ले जाने लगा।

इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो उसके साथियों ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए लेकिन कई राउंड फायरिंग करते हुए सभी लोग बच्चे को लेकर फरार हो गए। इस फायरिंग में गली से गुजर रहे लड़के के पैर में गोली लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल लड़के को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान बिलाल (21) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपित दानिश व उसके साथियों की तलाश कर रही है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles