spot_img

New Delhi : विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई के आरोपों को बताया गलत

New Delhi: Vinesh Phogat Terms WFI's Allegations 'Incorrect'

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय स्टार महिला पहलवान विनेश फोगा(Indian star wrestler Vinesh Phogat) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) (Wrestling Federation of India) द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस और प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विनेश ने साफ कहा कि महासंघ ने उनके ब्रेक और वापसी की समयसीमा को गलत तरीके से समझा है और वह नियमों के तहत प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने की पात्र हैं।

सोशल मीडिया पर रखा पक्ष
विनेश फोगाट ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें 1 जनवरी 2026 से ही आधिकारिक रूप से प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी थी। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफआई ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।

15 पन्नों का जारी हुआ नोटिस
भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश को 15 पन्नों का कारण बताओ नोटिस (15-page show-cause notice to Vinesh) जारी किया है। इसमें उन पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उन्हें 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

पेरिस ओलंपिक विवाद का भी जिक्र
नोटिस में पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) के दौरान हुए वजन विवाद का भी उल्लेख किया गया है। डब्ल्यूएफआई का कहना है कि 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद तय वजन सीमा पूरी नहीं कर पाने के कारण विनेश अयोग्य घोषित हुई थीं, जिससे देश को संभावित पदक का नुकसान हुआ और महासंघ की छवि प्रभावित हुई।

वापसी की कोशिश को लगा झटका
पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक लेने वाली विनेश फोगाट सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट (Senior Open Ranking Tournament) के जरिए प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करना चाहती थीं। वह 57 किलोग्राम वर्ग में उतरने वाली थीं, लेकिन प्रतिबंध के चलते उनकी वापसी फिलहाल रुक गई है।

14 दिन में देंगी विस्तृत जवाब
31 वर्षीय विनेश ने कहा कि वह अपने कानूनी सलाहकारों और टीम से चर्चा के बाद अगले 14 दिनों के भीतर नोटिस में लगाए गए सभी आरोपों का विस्तृत जवाब देंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सच सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Explore our articles