spot_img
Home crime news New Delhi : पूर्व क्रिकेटरों पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का वीडियो...

New Delhi : पूर्व क्रिकेटरों पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल, दी शिकायत

0
542

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटरों हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चारों क्रिकेटर दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चारों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में एक लिखित शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। क्रिकेटरों के अलावा मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के खिलाफ भी शिकायत दी गई है जिसमें अमर कॉलोनी पुलिस जिला की साइबर टीम की मदद ले रही है।

शिकायत नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल (एनसीपीईडीपी) के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने दी है। दरअसल वल्र्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स फाइनल में इंडिया चैंपियंस द्वारा पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में युवराज सिंह, हरभजन सिंह और रैना लंगड़ाते और अपनी पीठ पकड़कर मैच के दौरान अपने शरीर पर पड़ने वाले शारीरिक प्रभाव को दिखाते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने दिव्यांगों के अधिकारों के लिए राष्ट्रीय मंच ने वीडियो को पूरी तरह से अपमानजनक बताया।