spot_img

New Delhi : फर्जी स्टांप लगाकर बैंकॉक और मलेशिया भेजते थे, राजस्थान से धरे गए

नई दिल्ली : (New Delhi) आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस टीम (IGI Airport Police team) ने फर्जी पासपोर्ट, वीजा उपलब्ध कराकर लोगों को बैंकॉक और मलेशिया सहित दूसरे देश में भेजने के मामले का खुलासा करते हुए एक एजेंट को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कुलवीर के रूप में हुई है।

डीसीपी उषा रंगनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब एक लड़की मलेशिया से वापस भारत आई थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसके डॉक्यूमेंट की जांच की तो उस पर लगा हुआ स्टांप फेक निकला। फिर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस को जानकारी दी गई।

एसीपी वीरेंद्र मोर की देखरेख में एसएचओ विजेंद्र राणा की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। पता चला कि एयरपोर्ट पर पकड़ी गई लड़की नौकरी के सिलसिले में किसी एजेंट के संपर्क में आई थी, जिसने उसे पहले बैंकॉक भेजा और फिर वहां से उसे मलेशिया भेज दिया था। जब वहां रहने का समय समाप्त हो रहा था, लड़की ने फिर एजेंट से संपर्क किया तो उसने पैसे लेकर फर्जी स्टांप लगा दिया।

उसके बाद लड़की वापस भारत आने के लिए दूसरे एजेंट से संपर्क की तो उसने भी फर्जीवाड़ा करके उसे भारत वापस भेज दिया। आईजीआई एयरपोर्ट पर जब लड़की पहुंची तो इस मामले का खुलासा हो गया। अब पुलिस इस मामले में आगे की और छानबीन कर रही है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles