spot_img

New Delhi : देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान : खड़गे

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि देश की आधारशिला बनाने में हमारे श्रमिकों का अद्वितीय योगदान है। श्रमिकों के अधिकार केवल उचित मजदूरी से जुड़े नहीं हैं। वे श्रमिकों की गरिमा की भी रक्षा करते हैं, जो लंबे समय से हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर खड़गे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कड़ी मेहनत और जद्दोजहद कर हमारे श्रमिक राष्ट्र निर्माण में अपनी अभिन्न भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। कांग्रेस के लिए, हमारे श्रमिकों के अधिकार सर्वोपरि रहे हैं और हमेशा रहेंगे। हम उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक अखबार में लेख लिखकर मोदी सरकार पर निशाना साझा है। खड़गे ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार श्रमिकों के हितों की चिंता नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के श्रम संहिताओं पर केन्द्र सरकार को विचार करने की जरूरत है। आज की चुनौतियों से निपटने के लिए श्रमिकों से संबंधित 40 से अधिक कानूनों को अपडेट करने की जरूरत है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles