spot_img
Home latest New Delhi: सुबह 10 बजे तक रुझानों में देश में एक बार...

New Delhi: सुबह 10 बजे तक रुझानों में देश में एक बार फिर एनडीए सरकार, ओडिशा और आंध्र में भी बना सकते हैं सरकार

0
290

नई दिल्ली:(New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार एक बार फिर देश में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है। भाजपा को पिछली बार के मुकाबले 50 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 202, कांग्रेस 78, समाजवादी पार्टी (सपा) 28, तेलुगु देशम (टीडीपी) 15, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) 12, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) 12, जनता दल (यूनाइटेड) जेडी(यू) 9, शिवसेना – (एसएचएस) 9, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 8, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 7, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 5, युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) 4, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 4, आम आदमी पार्टी 4, जनता दल (सेक्युलर) 3, बीजू जनता दल 3, जनसेना पार्टी 2, राष्ट्रीय जनता दल 2, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 2, शिरोमणि अकाली दल 2, राष्ट्रीय लोक दल 2, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस 2, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (लिबरल) 1, असम गण परिषद 1, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) 1, केरल कांग्रेस 1, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 1, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 1, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 1, नगा पीपुल्स फ्रंट 1, वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी 1, जोराम पीपुल्स मूवमेंट 1, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1, भारत आदिवासी पार्टी 1, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 1, पट्टली मक्कल काची 1, मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 1, विदुथलाई चिरुथैगल काची 1, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)1, अपना दल (सोनीलाल) 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा 1 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे है।

आंध्र प्रदेश में 175 में से टीडीपी 78 सीटों और वाईएसआरपी 19 सीटों पर आगे है। वहीं ओडिशा में 147 सीटों पर भाजपा 34 सीटों और बीजेडी 20 सीटों पर आगे है।