spot_img

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट का द केरला स्टोरी की रिलीज पर रोक से इनकार, कहा- याचिकाकर्ता केरल हाई कोर्ट जाए

नई दिल्ली:(New Delhi) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने द केरला स्टोरी फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग करने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि केरल हाई कोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर रहा है। ऐसे में याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाना चाहिए। याचिका जमीयत उलेमा ए हिंद ने दायर की थी।

जमीयत उलेमा ए हिंद ने पांच मई को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि फिल्म पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करती है। इससे देश में याचिकाकर्ताओं और पूरे मुस्लिम समुदाय के जीवन और आजीविका को खतरा होगा। याचिका में कहा गया था कि यह समानता और जीने के अधिकार के तहत सीधा उल्लंघन है।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles