spot_img
Home latest New Delhi : ईद उल-अज़हा का चांद आज नज़र आया, 7 जून...

New Delhi : ईद उल-अज़हा का चांद आज नज़र आया, 7 जून को देशभर में मनाई जाएगी बकरीद

0
206

नई दिल्ली : (New Delhi) मुसलमानों के दूसरे बड़े त्योहार ईद उल-अजहा (बकरीद) का चांद आज नजर आ गया है। देश भर की सभी रूयत-ए-हिलाल कमेटियों ने भारत में 7 जून को ईद-उल-अजहा मनाए जाने की अपील की है। गुरुवार को ईद-उल-अजहा की पहली तारीख होगी। ईद-उल-अजहा चांद की 10 तारीख़ को मनाया जाता है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि आज मगरिब की नमाज के बाद जामा मस्जिद की मर्कजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें ईद उल अजहा के चांद के निकलने की तस्दीक की गई। देश के अन्य भागों से भी चांद के निकलने की तस्दीक होने के बाद जामा मस्जिद से ईद उल अजहा 7 जून को मनाए जाने का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि कल यानी गुरुवार के दिन ईद उल अजहा की पहली तारीख होगी।

शाही मस्जिद फतेहपुरी के इमाम डॉ मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी ईद उल अजहा के चांद के निकलने की घोषणा करते हुए 7 जून को देश भर के मुसलमान से ईद उल अजहा मनाए जाने की अपील की है।

अमारत ए शरीया हिंद ने भी ईद उल-अजहा के चांद निकलने की घोषणा की है। जमीअत उलमा-ए-हिंद मुख्यालय में होने वाली मीटिंग में दिल्ली सहित देश भर के अन्य भागों में चांद निकलने की सूचना मिलने के बाद ईद उल अजहा के चांद निकलने की घोषणा की गई है।