spot_img

New Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली: (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में शुक्रवार को आसमान मुख्य तौर पर साफ रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 फीसदी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, फरवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है, जबकि क्षेत्र में शीत लहर चलने की संभावना कम है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles