
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम (Minimum temperature this season) के औसत से दो डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 331 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 92 फीसदी दर्ज की गयी। इसने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने तथा अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है।


