spot_img
Home latest New Delhi: लोकसभा में उठा विपक्षी सांसदों को बोलते समय संसद टीवी...

New Delhi: लोकसभा में उठा विपक्षी सांसदों को बोलते समय संसद टीवी पर नहीं दिखाने का मुद्दा

0
160

नई दिल्ली: (New Delhi) लोकसभा में बुधवार को विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि विपक्ष के वक्ता के बोलने के दौरान संसद टीवी का कैमरा अध्यक्षीय आसन की ओर कर दिया जाता है।लोकसभा में द्रमुक सांसद कन्नीमोई अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रही थीं। इस दौरान द्रमुक और अन्य सांसदों ने आरोप लगाया कि कैमरे को बार बार अध्यक्षीय आसन की ओर कर दिया जाता है। इस दौरान सीट पर कीर्ति सोलंकी बैठे थे।

बसपा सांसद दानिश अली ने उसी दौरान बीच में उठकर कहा कि विपक्षी सांसदों के बोलने के दौरान कैमरे का फोकस उनकी बजाय अध्यक्षीय चेयर की ओर कर दिया जाता है। इसके अलावा भी कई बार सांसदों ने शिकायत की कि उनकी पार्टी के वक्ता को नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसा ही मुद्दा बीआरएस ने नामा नागेश्वर राव के वक्तव्य के दौरान भी उठाया था।