spot_img

New Delhi: आया सावन झूम के…, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में झमाझम बारिश

नई दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह-सवेरे आज लोगों की नींद खुली तो झमाझम बरसात से सामना हुआ। कई दिन से गर्मी की मार सह रहे लोग गुनगुनाने लगे-आया सावन झूम के…। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और सोनीपत में शुक्रवार देररात से मूसलाधार बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जुलाई में रिकॉर्ड वर्षा के बाद अगस्त के पहले सप्ताह की शुरुआत में मानसून कमजोर रहा। इस वजह से शुरुआती चार दिनों में सामान्य से 54 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। एक से चार अगस्त के बीच दिल्ली में सामान्य तौर पर 33.2 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस बार 15.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह सामान्य से 17.9 मिलीमीटर कम है। जुलाई में दिल्ली में 384.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। यह सामान्य (209.7 मिलीमीटर) से 83 प्रतिशत अधिक है।

Rome : क्वालीफायर डिनो प्रिजमिक ने रचा इतिहास

रोम : (Rome) टेनिस जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) के लिए इस बार इटैलियन ओपन का सफर बेहद निराशाजनक...

Explore our articles