spot_img

New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण औंधे मुंह गिरा रुपया

New Delhi: Rupee Plummets Amid Ongoing Conflict in West Asia

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय मुद्रा रुपये की कमजोरी लगातार बढ़ती जा रही है। आज भारतीय मुद्रा ने एक बार फिर ऑल टाइम लो का नया रिकॉर्ड बनाया। कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट (transportation costs) में हुई बढ़ोतरी, डॉलर की मजबूती और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार में अंधाधुध तरीके से बिकवाली कर अपना पैसा निकालने की वजह से रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी दबाव की वजह से इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट (interbank foreign exchange market) में भारतीय मुद्रा डॉलर की तुलना में 93.95 रुपये प्रति डॉलर के अभी तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।

हालांकि इसके बाद इसकी स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ, जिसके कारण सुबह 10:30 बजे भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 93.92 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय मुद्रा 93.71 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की कमजोरी के साथ 93.83 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद रुपये की स्थिति में मामूली सुधार भी आया, जिससे ये 93.79 के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने लगातार बिकवाली कर अपने पैसे की निकासी शुरू कर दी, जिससे मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग तेज हो गई। ऐसा होने पर रुपये की कीमत भी तेजी से लुढ़कने लगी। थोड़ी देर में ही भारतीय मुद्रा (Indian currency) फिसल कर अभी तक के सबसे निचले स्तर 93.95 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक आ गई।

मुद्रा बाजार के अभी तक कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही यूरो के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया है। वहीं ब्रिटिश पौंड (British Pound) (GBP) के मुकाबले रुपये के भाव में फिलहाल तेजी का रुख बना हुआ है। सुबह 10:30 बजे तक के कारोबार के बाद यूरो की तुलना में रुपया 24.83 पैसे की कमजोरी के साथ 108.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत ब्रिटिश पौंड (British Pound) (GBP) की तुलना में रुपया सुबह 10:30 बजे तक के कारोबार के बाद 28.99 पैसे की मजबूती के साथ 125.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Bhagalpur : जमालपुर लोको शेड में स्वदेशी कंप्रेसर इकाई का निर्माण

भागलपुर : (Bhagalpur) पूर्व रेलवे के मालदा मंडल (Malda Division, Eastern Railway) अंतर्गत जमालपुर लोको शेड में “स्क्रैप टू आर्ट” पहल के तहत कंडम...

Explore our articles