spot_img

New Delhi: गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर लद्दाख की झांकी में दिखी समृद्ध विरासत की झलक

नयी दिल्ली:(New Delhi) गणतंत्र दिवस समारोह(Republic Day celebrations) की परेड के दौरान निकाली गई लद्दाख की झांकी में इस केंद्रशासित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के मनोरम दृष्य और जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिली। लेह और करगिल के कलाकारों की मंडली भी दिखी जो इस झांकी में चार चांद लगाने वाली थी।

कर्तव्य पथ पर निकाली गई इस झांकी में सातवीं सदी की गांधार कला आधारित पत्थरों से तराशी गई बुद्ध प्रतिमाओं को प्रदर्शित किया गया। करगिल की इन प्रतिमाओं की तरह दुनिया में सिर्फ तीन प्रतिमाएं हैं और इन्हें बामियान की बुद्ध प्रतिमा की श्रेणी का माना जाता है। बामियान की बुद्ध प्रतिमा को अफगानिस्तान के तालिबान शासन में ध्वस्त कर दिया गया था।

गणतंत्र दिवस की झांकी में लद्दाख ने बहुत ही गौरवान्वित तरीके से अपनी सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन किया। इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड में कुल 23 झांकियां निकाली गईं। इनमें से 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां थीं और छह झांकियां विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों से संबंधित थीं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles