spot_img

New Delhi : राजस्थान विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की है।इस सूची में पार्टी ने 33 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है। सचिन पायलट को टोंक से पुन: चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ सीट से व सीपी जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Mumbai : अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन (actor Amitabh Bachchan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को...

Explore our articles