spot_img

New Delhi : राहुल गांधी के वकील ने कराई जग हंसाई, आज कोर्ट से वापस लेंगे परसिस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की जान को खतरा बताने वाले उनके वकील मिलिंद डी पवार (lawyer Milind D Pawar) ने जग हंसाई के बाद आज काेर्ट से अपना बयान वापस ले लेंगे। पुणे की कोर्ट में वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में पवार ने राहुल गांधी की जान को खतरा बताते हुए एक याचिका (परसिस) दाखिल की थी।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब खुद वकील ने एक बयान जारी कर कहा कि यह बयान उन्होंने राहुल गांधी से बिना किसी निर्देश और सलाह के दाखिल किया था। राहुल गांधी ने इस परसिस को लेकर नाराजगी जताई और इसकी सामग्री से साफ असहमति जताई है। मिलिंद पवार (Milind Pawar) ने अपने बयान में कहा कि वे इस परसिस को गुरुवार को औपचारिक रूप से वापस लेने लेंगे।

उल्लेखनीय है कि वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को पुणे की विशेष सांसद-विधायक अदालत (special MP-MLA court) ने राहुल गांधी के वकील द्वारा दायर एक याचिका को रिकॉर्ड पर लिया, जिसमें राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

Explore our articles