Home latest New Delhi: प्रधानमंत्री आज तेलंगाना में, 13 हजार 500 करोड़ रुपये की...

New Delhi: प्रधानमंत्री आज तेलंगाना में, 13 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे

0
582

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वो दोपहर सवा दो बजे महबूबनगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सड़क, रेल, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वो अपने तेलंगाना दौरे के दौरान नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा प्रमुख तेल और गैस पाइप लाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वो हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।