spot_img

New Delhi : लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का पॉडकास्ट रविवार को होगा जारी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रसिद्ध अमेरिकी पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पॉडकास्ट 16 मार्च को जारी किया जाएगा। इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, आध्यात्मिक जीवन और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा शामिल है।

फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तीन घंटे की शानदार पॉडकास्ट बातचीत की। यह मेरे जीवन की सबसे शक्तिशाली बातचीत में से एक थी। यह कल प्रसारित होगी।”

फ्रिडमैन के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “लेक्स फ्रिडमैन के साथ यह वास्तव में एक आकर्षक बातचीत थी, जिसमें मेरे बचपन, हिमालय में बिताए वर्षों और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा की गई। अवश्य सुनें और इस संवाद का हिस्सा बनें।”

Mumbai : हिम्मत है तो 2023 में मंज़ूर महिला आरक्षण लागू करो – वर्षा गायकवाड

मुंबई : (Mumbai) महिला आरक्षण का मुद्दा उठाकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नहीं बल्कि कॉन्स्टिट्यूएंसी रीऑर्गेनाइजेशन...

Explore our articles