spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- दुख की इस घड़ी में भारत रूस के साथ

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (music venue) में हुए आतंकवादी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट पर लिखा, ”हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए इस आतंकी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 80 घायलों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

Kathmandu : अदालत के अवमानना मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री शाह को उपस्थिति से छूट मिली

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (Prime Minister Balendra Shah) को अदालत की अवमानना से जुड़े मामले में उपस्थिति...

Explore our articles