spot_img

New Delhi : डेनमार्क की दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर मेटे फ्रेडरिक्सन को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बातचीत करते हुए उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त होने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और हाल के उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान कार्यक्रमों व बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रेडरिक्सन को जी-20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने भारत के पहल की सराहना की और उन्हें डेनमार्क के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया।

दोनों नेताओं ने अगले वर्ष 2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को उचित तरीके से मनाने तथा अपने संबंधों को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की।

New Delhi : महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरमाई, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : (New Delhi) महिला आरक्षण बिल (Women's Reservation Bill) को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री...

Explore our articles