spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वहां के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित किया । इस सम्मान को दिए जाने की घोषणा 2019 में की गई थी।
सम्मान को प्राप्त करने के बाद आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ उनका नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस की पुरानी और गहरी दोस्ती और आपसी विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक माहौल के संदर्भ में भारत-रूस साझेदारी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। दोनों देशों का मानना है कि वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए निरंतर प्रयास किये जाने चाहिए। आने वाले समय में हम इस दिशा में मिलकर काम करेंगे। रूसी राष्ट्रपति के दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में योगदान को उल्लेखित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले ढाई दशकों में उनके कारण भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं और इन्होंने हर बार नई ऊंचाइयों को छुआ है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की उनके द्वारा रखी गई नींव समय के साथ और मजबूत हुई है।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता और भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा दोनों देशों के बेहतर संबंधों की वकालत की है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने राज्य को रूसी क्षेत्र के साथ जोड़ने की पहल की थी। 10 वर्षों तक भारत सरकार के शीर्ष पद पर रहते हुए उन्होंने वास्तव में रूसी-भारत संबंधों को एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का प्रयास किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस-भारत बहुध्रुवीयता के सिद्धांत की रक्षा कर रहे हैं और ब्रिक्स और एससीओ में मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में रूस के सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता
है, जिन्होंने रूस और अन्य देशों के बीच संबंधों के विकास में उत्कृष्ट योगदान दिया
है। प्रधानमंत्री मोदी को भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों और अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विकास में उनके योगदान के लिए मान्यता दी गई थी।

Mumbai : गोरेगांव में बिल्डिंग में लगी भीषण आग. एक महिला घायल

मुंबई : (Mumbai) गोरेगांव पूर्व में एक गगनचुंबी बिल्डिंग (high-rise building in Goregaon East) में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में...

Explore our articles