spot_img

Mumbai : गोरेगांव में बिल्डिंग में लगी भीषण आग. एक महिला घायल

Mumbai: Massive Fire Breaks Out in Goregaon Building; One Woman Injured

मुंबई : (Mumbai) गोरेगांव पूर्व में एक गगनचुंबी बिल्डिंग (high-rise building in Goregaon East) में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार गोरेगांव पूर्व के जिला न्यायालय के पास गोकुलधाम कॉलोनी (Gokuldham Colony) के 24 मंजिला लक्ष्य चंडी बिल्डिंग की छठीं मंजिल पर आग लगी थी. सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर रवाना किया गया। इसके अलावा एम्बुलेंस, स्थानीय पुलिस और मनपा कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने एक महिला को बचाया और उसे ईलाज के लिए एक निजी वाहन से ट्रॉमा केयर अस्पताल (trauma care hospital) भेजा गया। महिला का हालत स्थिर बताई जा रही है।

New Delhi : उबर कप से बाहर हुए ट्रीसा-जॉली और गायत्री गोपीचंद, श्रुति-प्रिया को मिला मौका

नई दिल्ली : (New Delhi) उबर कप से पहले भारतीय महिला बैडमिंटन टीम (Indian women's badminton team) को बड़ा झटका लगा है। देश की...

Explore our articles