spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के उप राज्यपाल ने बापू को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने भी बापू को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर कहा, ”मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो देश के लिए शहीद हुए। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।”

दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने उनके समाधिस्थल राजघाट पहुंचे। सक्सेना ने राजघाट में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles