spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं : केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, “केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। कांग्रेस ने 75 साल में जितना लूटा है, उससे ज्यादा उन्होंने (भाजपा ने) सात साल में लूटा है। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठाया।

विधानसभा में मंगलवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया, “पीएम कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं। यह चिंताजनक है।”

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles