spot_img

New Delhi : बिहार, पश्चिम बंगाल में पुलिस-जनता का अनुपात सबसे कम :सरकार

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रति लाख आबादी पर पुलिस कर्मियों का सबसे कम अनुपात बिहार और पश्चिम बंगाल में है जो क्रमश: 75.16 और 97.66 है।

मंत्री ने कहा कि पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा संकलित पुलिस संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 तक पूरे देश के लिए प्रति लाख व्यक्तियों पर पुलिस कर्मियों का अनुपात स्वीकृत संख्या के अनुसार 196.23 और वास्तविक संख्या के अनुसार 152.80 है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि बिहार में पुलिस-जनसंख्या का स्वीकृत अनुपात 115.08 है जबकि पश्चिम बंगाल के लिए यह आंकड़ा 160.76 है।

मंत्री के जवाब में दिये गये आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या पर पुलिस कर्मियों की स्वीकृत संख्या 181.75, जबकि वास्तविक संख्या 133.86 है।

इसी तरह गुजरात में यह 174.39 (स्वीकृत) और 127.82 (वास्तविक), मध्य प्रदेश में 147.23 (स्वीकृत) और 121.76 (वास्तविक), महाराष्ट्र में 186.36 (स्वीकृत) और 136.45 (वास्तविक), ओडिशा में 147.76 (स्वीकृत) और 122.59 (वास्तविक), राजस्थान में 139.81 (स्वीकृत) और 120.39 (वास्तविक) तथा तमिलनाडु में 171.95 (स्वीकृत) और 154.25 (वास्तविक) है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles