spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, संसद के नए भवन में ‘ एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की महक

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज (Wednesday) संक्षिप्त बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन में कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है। यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। यह नीतियां आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।

उन्होंने कहा, ” हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले। ”

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ”बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर आरक्षण कानून से वहां के जनजातीय समूह को प्रतिनिधि का अधिकार मिलेगा। मेरी सरकार परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर छात्रों की चिंता से सजग है।” राष्ट्रपति ने कहा, ”तीन दशक बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए मैं आपकी सराहना करती हूं।”

New Delhi : जीएसटी राजस्व संग्रह मार्च में 8.8 फीसदी बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में सकल माल एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) (GST) संग्रह में लगातार मजबूती देखने को मिल...

Explore our articles