spot_img

New Delhi : राष्ट्रपति ने वैजयंतीमाला बाली और कोनिडेला चिरंजीवी सहित अन्य को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में गुरुवार को दो हस्तियों को पद्म विभूषण, नौ व्यक्तियों को पद्म भूषण और 55 लोगों को पद्मश्री से अलंकृत किया।

राष्ट्रपति ने कला के क्षेत्र में डॉ. वैजयंतीमाला बाली (तमिलनाडु) और कोणिदला चिरंजीवी (आंध्र प्रदेश) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। दोनों का सिने जगत से संबंध रहा है।

पद्म भूषण से अलंकृत होने वालों में जस्टिस एम. फातिमा बीवी को लोककार्य के लिए मरणोपरांत, साहित्य और शिक्षा के लिए होरमसजी एन कामा, डॉ. अश्विन बालाचंद मेहता, सत्यव्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), ओ राजगोपाल, तोगदान रिनपोछे, प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा, कैप्टन विजयकांत (मरणोपरांत), कुंदर रमणलाल व्यास शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने मूर्तिकार ए वेलु आनंद चारी, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू और कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी सहित 55 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया।

Explore our articles