spot_img

New Delhi : पीसीआर ने तीन गुम बच्चों को परिवार से मिलवाया

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट ने कोतवाली इलाके में तीन गुम हुए बच्चों को खोजकर परिवार से मिलवाया है। यह बच्चे खेलते-खेलते घर से दूर चले गए थे। पुलिस टीम ने गली-गली घूमकर उनके परिवार को खोजा और सभी बच्चों को उनके सुपुर्द किया। इन बच्चों की उम्र 3, 5 और 8 साल है। यह घर से एक साथ निकलकर भटकते भटकते शांतिवन चौक के पास पहुंच गए थे।

डीसीपी पीसीआर आनन्द मिश्रा ने शुक्रवार को बताया की इसमें पीसीआर को कोई कॉल नहीं मिली थी। बल्कि जब शांति वन ट्रैफिक सिग्नल के पास सहायक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल रूपाराम मेघवाल ड्यूटी पर थे। तभी उनकी नजर इन तीन छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ी, जो घबराए हुए थे और इधर-उधर देख रहे थे। पीसीआर की टीम ने ट्रैफिक के बीच जा रहे बच्चों को रोका और सड़क किनारे किया। उन्होंने अपना सिर्फ नाम बताया, इनकी उम्र 8 साल 5 साल और 3 साल थी। लेकिन यह अपने परिवार के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे थे। पीसीआर ने गाड़ी में बिठाकर परिवार को ढूंढना शुरू किया और आसपास जानकारी फैलाने के लिए अनाउंसमेंट की।

जब पीसीआर की गाड़ी गली में घूम रही थी तो उसी दौरान जो 8 साल की बच्ची थी उसने इशारा किया कि इस गली में स्कूल के साथ रहती है। पुलिस टीम उस स्कूल पर पहुंची तो उन्होंने तीनों बच्चे में से किसी को भी वहां पढ़ने से इनकार किया। लेकिन कहा कि साथ में दूसरे स्कूल में शायद पढ़ती होगी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां रहने वाले लोगों को जब बच्चे को दिखाया तो उन्होंने इनमें से एक कि पहचान कर ली।

उसके बाद फिर वह लोग उनके परिवार को बुला कर लाए और जांच के बाद तीनों बच्चों को कोतवाली पुलिस की उपस्थिति में उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। इनमें पांच साल का लव-कुश और 8 साल की पूजा सगे भाई बहन थे। इन दोनों को इनके मां बाप के हवाले कर दिया और चार साल की बच्ची सना को उसके पिता के हवाले कर दिया।

Explore our articles