सिलीगुड़ी : सुकना वन विभाग व प्रधाननगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर करीब 20 लाख रुपए मूल्य की सागवान की लकड़ी जब्त किया है। इस मामले में हुगली जिले के रहने वाले निशाब मंडल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को वन विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मिली सूचना के आधार पर दार्जिलिंग मोड़ इलाके में प्रधाननगर थाना पुलिस की मदद से अभियान चलाकर एक वाहन को रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 1000 वर्गफीट की 750 पीस सागवान की लकड़ी बरामद हुआ। जिसकी बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपए है। आरोपित से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


