spot_img

New Delhi : नितिन गडकरी ने रायबरेली में आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 4142 करोड़ रुपये की आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स हैंडल पर साझा की है।

गडकरी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर स्थित, प्रयागराज, रायबरेली और सुल्तानपुर जैसे जिलों का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। परियोजनाओं के माध्यम से 424 किमी लंबी सड़कें एवं अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य और देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस मौके पर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रयागराज सांसद केसरी देवी पटेल, सांसद संगम लाल गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी सहित प्रदेश के मंत्री एवं सांसद, विधायक एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles