spot_img

New Delhi : हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इलाके में बीते शनिवार सुबह एक महिला की उसी के घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित अनिल उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे स्वतंत्र नगर नरेला स्थित एक घर में महिला की हत्या होने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पहली मंजिल पर नेहा (28) महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके होट से व नाक से खून निकल रहा था। शव के पास ही खून के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। नेहा के पति पवन ने बताया कि वह रात को ड्यूटी पर चला गया था। सुबह जब वापिस घर आया। कमरे की लाईन ऑफ थी। नेहा फर्श पर पड़ी थी। उसके नाक से खून निकल रहा था।

पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। सीसीटीवी कैमरे में इलाके में रहने वाले अनिल साहू उर्फ अर्जुन घर की तरफ आते जाते दिखाई दिया। जिसके परिवार से उसके बारे में पता किया। उसके कई ठिकानों पर छापेमारी करके रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि अनिल साहू उर्फ अर्जुन से पूछताछ करने पर पता चला कि वह शादीशुदा नहीं है। वह नेहा से प्यार करता था। लेकिन उसको पिछले कुछ समय से पता चला था कि नेहा ओर भी लड़कों के संपर्क में है। जिसको लेकर उसका झगड़ा हुआ था। वारदात वाले दिन भी ऐसा ही हुआ।

New Delhi : कच्चे तेल का भाव लुढ़ककर 107 डॉलर प्रति बैरल पर

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के...

Explore our articles