spot_img
Home INTERNATIONAL New Delhi/Moscow : मॉस्को में गंभीर स्थिति के मद्देनजर सोमवार को सभी...

New Delhi/Moscow : मॉस्को में गंभीर स्थिति के मद्देनजर सोमवार को सभी कार्यालय रहेंगे बंद : मेयर

0
215

नई दिल्ली/मॉस्को : यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रूस के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप ‘वैगनर’ के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के ऐलान के बाद से रूस में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। राजधानी मॉस्को में गंभीर स्थिति के मद्देनजर मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोमवार को दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही मॉस्को के नागरिकों से राजधानी के आसपास के इलाकों में यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है।

मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मॉस्को की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सोमवार को सभी कार्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वैगनर ग्रुप की सेनाएं रूस के सैन्य नेतृत्व को हटाने के लिए राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रही है।