spot_img

New Delhi : मिजोरम विस चुनाव: भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में तीन महिलाओं समेत कुल नौ उम्मीदवारों के नाम हैं।

इनमें तुईवाल विधानसभा सीट से जूडी जोहमिंगलियानी, आईजोल-दक्षिण सीट से एफ लालरेमसंगी और सेरछिप सीट से के. वनललराउती हैं।उल्लेखनीय है कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं, जिसके लिए भाजपा 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पहली लिस्ट में 12 नाम शामिल थे।

Explore our articles