spot_img

New Delhi : पूर्वोत्तर राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर मिरांडा हाउस की छात्राओं ने रखी प्रोजेक्ट ब्लूम की नींव

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस की छात्राओं ने पढ़ाई के साथ उद्योग शुरू करने की पहल की है। इस पहल का नाम प्रोजेक्ट ब्लूम रखा गया है। मिरांडा हाउस की विद्यालक्ष्मी और करिश्मा के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ब्लूम की शुरुआत की गई है। दस सदस्यों वाला यह समूह बांस के मैट से फाइल, टेबल मैट्स और टी-कोस्टर बनाता है।

प्रोजेक्ट ब्लूम की रिसर्च एसोसिएट मिली मारिया ने बताया कि कॉलेज में यह प्रोजेक्ट छह महीने पहले शुरू किया गया था, जिसमें महिलाओं को बांस से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई है। अब यह उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए कई उत्पाद और तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। मिली ने बताया कि इसके तहत बनाए जा रहे उत्पादों को कॉलेज फेस्ट और कई मंचों पर प्रमोट किया जा रहा है। इस परियोजना से महिलाओं को भी आमदनी होने लगी है।

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस के पूर्वोत्तर क्षेत्रीय शोध और संसाधन केन्द्र ने छात्राओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के मकसद से गोष्ठी का आयोजन किया। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में डीपी-आईआईटी की निदेशक डॉ काजल, सूक्ष्म, मध्यम एवं उद्योग मंत्रालय की संयुक्त सचिव मर्सी ईपाओ, डीएसटी की वैज्ञानिक डॉ प्रतिष्ठा पांडे और उद्यमी कविंदर कुमार ने अपने विचार रखें।

इस मौके पर मिरांडा हाउस की प्राधानाचार्य प्रोफेसर बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा कि महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में छात्रों को रूबरू कराने और उनके मन में उठे सवालों का जवाब देने के मकसद से इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट ब्लूम की शुरुआत की गई है, जिसमें छात्राएं रुचि ले रही है। उम्मीद है कि इस तरह के और भी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

गोष्ठी में सूक्षम, मध्यम और उद्योग मंत्रालय की संयुक्त सचिव मर्सी ईपाओ ने कहा कि साल 2016 में सिर्फ 10 स्टार्ट-अप थे, जो अब बढ़कर 1,163 हो गए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में उद्यमिता की संस्कृति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने छात्राओं को मंत्रालय की वेबसाइट और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles