spot_img
Home crime news New Delhi : मजे लेने के लिए फ्लाइट में बम होने का...

New Delhi : मजे लेने के लिए फ्लाइट में बम होने का कर दिया ई-मेल, नाबालिग को पकड़ा

0
338

नई दिल्ली : बस मजे लेने के लिए 13 साल के नाबालिग ने दिल्ली से दुबई जाने वाली एक फ्लाइट में बम रखने का झूठा ई-मेल कर दिया। 17 जून को ई-मेल मिला तो आईजीआई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जांच हुई। बाद में ई-मेल को हॉक्स करार दे दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।

जांच हुई तो पुलिस आरोपित की तलाश करते हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में 13 साल के नाबालिग को दबोच लिया। जांच हुई तो पता चला कि नाबालिग ने सोशल मीडिया से प्रभावित होकर ऐसी हरकत की। पुलिस ने नाबालिग को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां हिदायत देकर नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

पुलिस ने नाबालिग के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। नाबालिग ने ई-मेल करने के लिए एक आईडी बनाई, जिसे उसने डिलीट कर दिया। पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग भी कराई है। परिजनों ने पढ़ाई के लिए नाबालिग को मोबाइल दिलवाया था, जिसकी मदद से उसने यह वारदात को अंजाम दे दिया था।