New Delhi: भगवान कृष्ण का ‘विराट स्वरूप’ और कुरुक्षेत्र के दृश्य हरियाणा की झांकी के केंद्रबिंदु रहे

0
108

नयी दिल्ली:(New Delhi) महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण(Lord Krishna’s) द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और उनका ‘विराट स्वरूप’ देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हरियाणा द्वारा निकाली गई झांकी के केंद्रबिंदु रहे। हरियाणा की झांकी में महाभारत काल की झलक देखने को मिली जिसमें रथ पर सवार अर्जुन को भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं। आगे भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है जो पौराणिक गाथाओं के अनुसार, उन्होंने अर्जुन को दिखाया था।

रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, झांकी में महाभारत काल के दृष्यों को दर्शाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह झांकी भगवद् गीता के उपदेश भी दे रही है और महाभारत काल के कई दृष्यों को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। हर साल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here