New Delhi : कथक नृत्यांगना कमलिनी-नलिनी को मिला ब्रज रत्न सम्मान

0
618

नई दिल्ली : पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना कमलिनी-नलिनी को आगरा के कुंजमल कन्वेंशनल सेण्टर आगरा में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्रा, समाजसेवी पूरन डाबर, प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ब्रज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा बृज क्षेत्र की सभ्यता एवं सांस्कृतिक में बहुमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में कल, 17 जून को आगरा सभागार में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कथक के प्रति समर्पण भाव और उसके संरक्षण, संवर्धन के लिए कथक नृत्यांगना कमलिनी-नलिनी को ब्रज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहने वाली जोड़ी नलिनी और कमलिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा नाम हैं। वर्ष 2022 में उनको इस क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।