spot_img

Kolkata : 14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता से की शुरुआत

कोलकाता : (Kolkata) अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप (2022 FIFA World Cup) जिताने वाले कप्तान और आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनेल मेसी (Lionel Messi) एक बार फिर भारत की धरती पर लौट आए हैं। मेसी शनिवार, 13 दिसंबर 2025 की सुबह कोलकाता पहुंचे और इसी के साथ उनके बहुप्रतीक्षित ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हो गई।

करीब 14 साल बाद भारत आए मेसी अपने इस दौरे में देश के चार प्रमुख शहरों — कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली — का दौरा करेंगे। इस टूर के दौरान फुटबॉल प्रेमियों के लिए कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेसी के साथ उनकी क्लब टीम इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज (Rodrigo De Paul and Luis Suárez) भी भारत दौरे पर मौजूद हैं। मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर कोलकाता में, जिसे भारत की फुटबॉल राजधानी भी कहा जाता है।

मेसी का यह दौरा भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है और इससे देश में फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

New Delhi : पेट्रो पदार्थों की महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, खरगे बोले- जनता को राहत क्यों नहीं

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल...

Explore our articles