spot_img
HomelatestNew Delhi: जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में करेंगे 'सुशासन महोत्सव 2024'...

New Delhi: जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में करेंगे ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का उद्घाटन

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (Friday) शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजधानी के आम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी (concise and illustrated) भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने किया है।

इस संबंध में ‘सुशासन महोत्सव 2024’ के आधिकारिक मीडिया पार्टनर टीवी 9 भारत वर्ष के अनुसार, इस आयोजन में पिछले दस साल की मोदी सरकार के कार्यकाल के सुशासन को खासतौर पर रेखांकित किया जाएगा। महोत्सव का मकसद मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों और सुशासन के प्रमुख बिंदुओं को देश के सामने रखना है। चैरिटेबल ट्रस्ट रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इस महोत्सव में केंद्रीयमंत्री, भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीयमंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शामिल हैं।

इस महोत्सव के आधिकारिक मीडिया पार्टनर के अनुसार, नौ फरवरी को पहले दिन महोत्सव शाम लगभग चार बजे शुरू होगा। यह कई सत्रों में रात 8ः30 बजे पूरी होगा। हर सत्र आधे घंटे का होगा। उद्घाटन सत्र में जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, और पूनावाला फिनकॉप के प्रबंध निदेशक अभय भूतड़ा प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।

अगले दिन शनिवार को सुशासन महोत्सव सुबह 10ः30 बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह 10ः30 बजे से 11ः15 तक के सत्र में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम और 11.15 बजे से दोपहर 12.15 तक के सत्र में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा विचार रखेंगे। 12ः15 से एक बजे तक का सत्र विभिन्न स्टॉल्स के बीच आइडिया के आदान प्रदान के लिए रखा गया है। इसके बाद के सत्रों में तेमजेन इमना ओमान्ग, विनय सहस्रबुद्धे, योगी आदित्यनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से जुड़ेंगे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर