spot_img

New Delhi: भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी का निधन

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन’ कहे जाने वाले जमशेद जे. ईरानी (Jamshed J. Iranian) का सोमवार देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

टाटा स्टील ने ईरानी के निधन की जानकारी दी (Tata Steel informed about the death of Irani.)। ईरानी चार दशकों से अधिक समय से टाटा स्टील से जुड़े। वह 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।

विदेश में शिक्षा ग्रहण करने और पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के बाद, ईरानी 1968 में ‘टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी’ (अब टाटा स्टील) में शामिल होने के लिए भारत लौट आए। वह कंपनी से अनुसंधान और विकास के प्रभारी निदेशक के सहायक के रूप में जुड़े।

टाटा स्टील और टाटा संस के अलावा, डॉ ईरानी ने टाटा मोटर्स और टाटा टेलिसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया।

ईरानी के परिवार में उनकी पत्नी डेज़ी ईरानी और उनके तीन बच्चे जुबिन, निलोफ़र और तनाज़ हैं।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles