spot_img

New Delhi : भारत की वृद्धि का सफर विश्व के भविष्य को देगा आकार: एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली: (New Delhi) बिजनेस-20 (बी-20) इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत विकास का प्रकाश स्तंभ बना हुआ है। चंद्रशेखरन ने कहा कि देश डिजिटल एवं कृत्रिम मेधा, ऊर्जा, और मूल्य आपूर्ति श्रृंखला के वैश्विक बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है। भारत की वृद्धि का सफर दुनिया के भविष्य को आकार देगा।

चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तीन परिवर्तनों का नेतृत्व करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की वृद्धि का सफर एक प्रतीक बनकर उभरा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था विपरीत परिस्थितियों, दशकों के सबसे कठिन दर चक्र और सार्वजनिक ऋण के रिकॉर्ड स्तर पर होने जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

बी-20 इंडिया के प्रमुख चंद्रशेखरन ने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से बदलकर उपलब्धि का प्रतीक बन गया है। हर रात जब हम चांद देखते हैं, तो यह इस बात को याद दिलाता है कि एक राष्ट्र के रूप में भारत ने क्या हासिल किया है और वह और क्या हासिल करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आज हम चंद्रमा को एक नई रोशनी के तौर पर देखते हैं। लाखों-करोड़ों भारतीयों और दुनियाभर के लोगों ने टेलीविजन पर या ऑनलाइन चंद्रमा की लैंडिंग देखी। उनके लिए चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से अब उपलब्धि का प्रतीक बन गया है।

तीन दिवसीय बी-20 भारत 2023 शिखर बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एस जयशंकर, जी-20 भारत के शेरपा अमिताभ कांत, विभिन्न देशों के व्यापार मंत्री और कई व्यापारिक नेता अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में 27 अगस्त को विशेष सत्र में भाग लेंगे। बी-20 वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी-20 का आधिकारिक चर्चा मंच है।

Mumbai : सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का रोमांटिक गाना

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी...

Explore our articles