spot_img

New Delhi : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगा आईएनडीआईए

नई दिल्ली : (New Delhi) विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ अगले रविवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करेगा।

आम आदमी पार्टी और दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने गठबंधन के अन्य घटकदलों के नेताओं के साथ रविवार को दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने के लिए कर रही है। उन पर फर्जी मामले बनाकर उन्हें फंसा रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी केंद्र की एजेंसियां परेशान कर रही हैं।

राय ने कहा कि हम इस संबंध में संबंधित विभागों से अनुमति मांग रहे हैं। अगर हमें रैली की अनुमति नहीं दी गई तो यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी होगा। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में पूरी दिल्ली इकट्ठी होगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। एक मुख्यमंत्री को पहली बार गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस के खाते सील किए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही विपक्षी नेता एकजुट होकर सरकार को इस मुद्दे पर घर रहे हैं।

New Delhi : सिर में चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हुई जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेटर केलिस न्धलोवु

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज केलिस न्धलोवु (Zimbabwe women's cricket team opener Kellis Ndhlovu) को कॉनकशन (सिर...

Explore our articles